फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   car looted from chintpurni

चालक को नशीला पदार्थ पिलाकर लूट ली कार

Tue, 27 Dec 2016 11:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चिंतपूर्णी (ऊना)।
ब्यूरो, अमर उजाला, चिंतपूर्णी (ऊना)। Updated Tue, 27 Dec 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
car looted from chintpurni
डेमाो ‌‌‌िपपि - फोटो : demo pic

चिंतपूर्णी बस स्टैंड स्थित कार पार्किंग से ड्राइवर को नशीला पदार्थ पिलाकर स्कार्पियो गाड़ी चुराने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ड्राइवर के साथ सवारी के रूप में आए व्यक्ति ने लूट को अंजाम दिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पार्किंग के निकट एक होटल में व्यक्ति ने कमरा किराए पर लिया। उसने अपना पहचान पत्र न देकर ड्राइवर का पहचान पत्र दे दिया। इस दौरान उक्त व्यक्ति ने गाड़ी चालक को अपना भाई बताया। रात 9 बजे के करीब वह ढाबे से दो कप चाय लेकर आया। चाय में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर ड्राइवर को पिला दिया। बेहोश हुए ड्राइवर की जेब से मोबाइल, पर्स और चाबी निकालकर गाड़ी को लेकर रफूचक्कर हो गया। रात 11 बजे के करीब जब होटल मालिक चेकिंग के दौरान आया तो उसने ड्राइवर हरजीत सिंह निवासी लुधियाना के कमरे का दरवाजा खुला पाया। होटल मालिक को शक हुआ तो उसने ड्राइवर के मुंह पर पानी छिड़का। लेकिन, बेहोशी की हालत में पड़े ड्राइवर को सुध नहीं आई। उसे तुरंत चिंतपूर्णी के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। होश आने पर ड्राइवर ने जेब से गाड़ी की चाबी, मोबाइल और पर्स गायब पाया। 
विज्ञापन


गाड़ी के मालिक गुरचरण सिंह ने बताया कि लुधियाना के एक परिचित व्यक्ति ने गाड़ी बुक करवाई थी। जालंधर पुलिस ने उक्त व्यक्ति को पकड़ कर लुधियाना पुलिस के हवाले कर दिया है। बताया जा रहा है कि उक्त स्कार्पियो जालंधर बाईपास के समीप से बुक कराई गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में तैनात डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि ड्राइवर को नशीले पदार्थ से बेहोश किया गया था, जिसे उपचार के लिए यहां लाया गया था। वहीं, डीएसपी देहरा रेणु शर्मा ने बताया कि आरोपी ने खुद को होटल में चालक का भाई बताकर उसका पहचान पत्र जमा करवाया। पुलिस गंभीरता से मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed