{"_id":"5841aa864f1c1b3413de593d","slug":"car-hitted-scooter-one-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार ने रौंदा स्कूटर सवार, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार ने रौंदा स्कूटर सवार, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला/अंब
Updated Fri, 02 Dec 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल मुख्यालय के साथ लगते कुठेड़ा खैरला में वीरवार देर रात सड़क हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में अज्ञात कार ने स्कूटर सवार व्यक्ति को रौंद डाला था। मृतक की पहचान पंजोआ लडोली निवासी सोमनाथ (42) के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामले के संदर्भ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक सोमनाथ वीरवार रात अपने स्कूटर पर कुठेड़ा खैरला में अपने निजी काम से जा रहा था कि इसी दौरान उसे किसी अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। हादसे में सोमनाथ बुरी तरह घायल हो गया, जिसे फौरन अंब अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने सोमनाथ को मृत घोषित कर दिया। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन