फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   car hited girl child

कार की टक्कर से पांच वर्षीय बच्ची की मौत

Tue, 11 Oct 2016 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , ऊना।
अमर उजाला ब्यूरो , ऊना। Updated Tue, 11 Oct 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन

क्षेत्र के जलग्रां में कार की टक्कर से पांच वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। बच्ची के परिजन उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं, जो ऊना में मेहनत मजदूरी करते हैं। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर आरोपी चालक को के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मृतका की पहचान सीता कुमारी पुत्री उमन महतो निवासी यूपी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर सीता कुमारी जलग्रां चौक से वापस घर लौट रही थी। इसी दौरान नंगल से ऊना की ओर जा रही एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी। घायल बच्ची को कार चालक अपनी गाड़ी में उपचार के लिए ऊना अस्पताल ले गया। जहां उपचार के दौरान बच्ची की मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं, पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लेने के बाद परिजनों को सूचित किया। बताया जा रहा है कि कार चालक गगरेट क्षेत्र से है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed