{"_id":"58e918014f1c1bf8335b7260","slug":"car-hited-child-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की चपेट में आने से बच्चे की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार की चपेट में आने से बच्चे की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Sat, 08 Apr 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
ऊना थाना के अंतर्गत गांव जलग्रां में कार की चपेट में आने से छह वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुधीर (6) पुत्र राजेश निवासी मुजफ्फरपुर बिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर के समय जलग्रां में स्थित झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाला प्रवासी छह वर्षीय सुधीर अपनी बहन के साथ सड़क पर जा रहा था कि ऊना की ओर से आ रही एक कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गया।
विज्ञापन
घटना के बाद बच्चे को अचते अवस्था में ऊना अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसा इतना जबरदस्त था कि बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उधर, पुलिस अधीक्षक अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले को लेकर स्थानीय लोगों के बयान कलमबद्ध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन