{"_id":"577fe5a94f1c1b291e7f9b93","slug":"canter-accident-one-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफेदे से टकराया कैंटर, चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सफेदे से टकराया कैंटर, चालक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Fri, 08 Jul 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव करलूही में अंब-ऊना मार्ग पर वीरवार देर राम एक कैंटर अनियंत्रित होकर सफेदे से टकरा गया। हादसे में कैंटर चालक घायल हो गया। उसे एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी पहचान कृष्ण चंद पुत्र लौंगा राम निवासी इच्छी जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कृष्ण चंद कैंटर को बद्दी से कांगड़ा लेकर जा रहा था कि अंब के पास करलूही में रात के समय अनियंत्रित होकर सफेदे के पेड़ से टकरा गया। हादसे में चालक कृष्ण चंद गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एंबुलेंस से अंब अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, ट्रैफिक इंचार्ज राजेंद्र पठानिया का कहना है कि पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन