{"_id":"5803af2b4f1c1b6c6128f942","slug":"boys-injured-in-fire-due-to-citgrate","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिगरेट की चिंगारी से भड़की आग, युवक झुलसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिगरेट की चिंगारी से भड़की आग, युवक झुलसा
ब्यूरो, अमर उजाला, ऊना।
Updated Sun, 16 Oct 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
बंगाणा थाना के तहत पड़ते गांव चौकीमन्यार में सिगरेट की चिंगारी से भड़की आग से युवक बुरी तरह से झुलस गया है। घायल युवक को ऊना अस्पताल में उपचाराधीन करवाया गया है। जहां चिकित्सकों की देखरेख में पीड़ित का उपचार जारी है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बताया जा रहे है कि पीड़ित क्षेत्र में मजदूर का काम करता है। जानकारी के अनुसार चौकीमन्यार के समीप नेपाली मूल का ललित (21) शनिवार देर रात करीब 11 बजे नजदीकी पेट्रोल पंप से पेट्रोल लेने गया। इस दौरान जब वह वापस आने लगा तो तेल उसके कपड़ों पर गिर गया। रास्ते में युवक ने कथित तौर पर अपनी जेब से सिगरेट निकालकर सुलगा दी। अचानक सिगरेट की चिंगारी कपड़ों पर गिरने से आग भड़क गई। इससे ललित बुरी तरह से झुलस गया।
विज्ञापन
ललित की चीखों-पुकार सुनकर स्थानीय लोग एकत्रित हुए। जिन्होंने कड़ी मश्क्कत के बाद आग को बुझाया। स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर घायल युवक को उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार जारी है। आग लगने से युवक के शरीर पर गहरे घाव हो गए हैं। सीएमओ डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि आग से झुलसे युवक को अस्पताल में उपचार दिया गया है। फिलहाल युवक की हालत खतरे से बाहर है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घायल युवक के बयान कलमबद्ध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन