{"_id":"5808f3e44f1c1b672c705184","slug":"bikers-snached-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से 50 हजार की नकदी छीन फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती से 50 हजार की नकदी छीन फरार
ब्यूरो/अमर उजाला/अंब
Updated Thu, 20 Oct 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
उपमंडल के सलूरी में बाइक सवार लुटेरों ने युवती से पचास हजार रुपये छीन लिए। इससे पहले कि युवती शोर मचाती, आरोपी बाइक पर सवार होकर भाग निकले। घटना 14 अक्तूबर की है। घटना उस समय हुई, जब युवती अपने घर से कुछ ही दूरी पर थी कि अज्ञात बाइकर्स ने लूट की वारदात को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक सुनीता देवी पुत्री संतराम निवासी सलूरी ने अंब पुलिस में शिकायत की है कि 14 अक्तूूबर को वह पंजाब नेशनल बैंक ऊना शाखा से पैसा निकलवाकर अपने घर वापस लौट रही थी। अपने गांव सलूरी पहुंचने पर जब वह घर से कुछ ही दूरी पर थी कि तब बाइक सवार दो युवक आए और उसके बैग से पचास हजार रुपये निकालकर भाग गए। गौरतलब है कि जिले में छीना झपटी के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं। उधर, अंब के डीएसपी प्रोबेशनर चंद्रपाल सिंह ने बताया कि पुलिस के पास शिकायत आई है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन