फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   biker died in road accident in amb

ट्रक-बाइक की टक्कर में युवक की मौत

Sun, 05 Jun 2016 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंब (ऊना)
ब्यूरो/अमर उजाला, अंब (ऊना) Updated Sun, 05 Jun 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
उपमंडल अंब के गांव अलोह में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि, हादसे में एक बुरी तरह से जख्मी हो गया। जिसे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मृतक की पहचान राहुल कुमार पुत्र शाम लाल निवासी जीरागेट, फिरोजपुर सिटी पंजाब के रूप में हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार सुबह अर्जुन निवासी जिला बदायूं (यूपी) और राहुल कुमार बाइक पर माथा टेकने माता चिंतपूर्णी जा रहे थे। बाइक को राहुल चला रहा था। अलोह में पहुंचे तो सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। राहुल कुमार की मौके पर मौत हो गई। जबकि अर्जुन गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed