फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   bike skid, four injured

बाइक स्किड, दो बच्चों सहित चार जख्मी

Sun, 28 Feb 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Sun, 28 Feb 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
bike skid, four injured

उपमंडल अंब के पक्का परोह में हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। हादसा बाइक स्किड होने से पेश आया है। बाइक सवार अपनी पत्नी और बच्चों के साथ माता चिंतपूर्णी मंदिर में शीश नवाने के लिए जा रहा था। घायलों को अंब अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां चिकित्सकों की देखरेख में घायलों का उपचार जारी है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक रविवार को उपमंडल अंब के तहत ऊना-अंब मार्ग पर पक्का परोह में कुराली पंजाब निवासी मानक भट्टाचार्य की बाइक अनियंत्रित होकर स्किड कर गई। इससे बाइक चालक सहित उसकी पत्नी रेणु बाला (32) और दो बच्चे फुलकिता ( 6) तथा नमन (4) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल अंब में दाखिल करवाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। उधर, अंब अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ऊषा दरोच ने बताया कि घायलों का उपचार किया जा रहा है। डीएसपी अंब जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed