{"_id":"58ad98734f1c1b2b69b24ec7","slug":"bike-accident-one-die","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुल की रेलिंग से टकराई बाइक, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुल की रेलिंग से टकराई बाइक, एक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, ऊना
Updated Wed, 22 Feb 2017 07:26 PM IST
विज्ञापन
स्थानीय श्मशानघाट के पास बुधवार शाम के समय एक तेज रफ्तारी बाइक सवार युवक स्वां नदी पर बने पुल की रेलिंग से टकरा गया। हादसे में यवुक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान बलबीर सिंह (25) निवासी गांव डूहकली तहसील नंगल जिला रोपड़ पंजाब के रूप में हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मृतक बलबीर सिंह अपनी बाइक पर सवार होकर अपने किसी काम से नंगल से टाहलीवाल की ओर जा रहा था कि संतोषगढ़ नगर के श्मशानघाट के पास स्वां नदी पर बने पुल से उसकी बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। डीएसपी हरोली अजय राणा ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन