फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   attack on wife and daughter

नशे में पत्नी और बेटी पर हमला

Thu, 28 Apr 2016 05:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना Updated Thu, 28 Apr 2016 05:51 PM IST
विज्ञापन
attack on wife and daughter
क्राइम

क्षेत्र के निकटवर्ती गांव बडूहा में एक व्यक्ति ने नशे में धुत्त होकर अपनी पत्नी और बेटी की बुरी तरह पिटाई कर डाली। शोरशराबे की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने दोनों को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया।

विज्ञापन


पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक बडूही निवासी एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई कि रात के समय उसके पति ने नशे में धुत्त होकर उस पर हमला बोल दिया। इसी दौरान बीच बचाव को उसकी बेटी आई तो उसे भी बुरी तरह से पीट डाला। इससे दोनों को चोटें आई है। गांव के लोगों ने मौके पर पहुंचकर उनको छुड़ाया और मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नशे में धुत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस चौकी जोल के प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed