फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   alegation of moilstation

महिला ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप

Sat, 04 Jun 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/दालतपुर
ब्यूरो/अमर उजाला/दालतपुर Updated Sat, 04 Jun 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
alegation of moilstation
टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर समीर दत्ता सड़क से करीब 25 फुट नीचे जा गिरे।

क्षेत्र के अंबोआ में एक विवाहित ने गांव के ही एक व्यक्ति पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जब वह शनिवार सुबह स्थानीय मंदिर में जा रही थी तो वहां पर ओम प्रकाश नाम के व्यक्ति ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोपी महिला के साथ जबरन छेड़छाड़ करने लगा।

विज्ञापन


महिला ने जब इसका विरोध किया तो उक्त व्यक्ति उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। महिला के शोर मचाने पर स्थानीय लोग और परिजन वहां पर एकत्रित हो गए, लेकिन तब तक व्यक्ति वहां से फरार हो गया। पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत पुलिस के पास कर दी है। एसपी अनुपम शर्मा ने कहा कि पुलिस ने इस संबंध में आरोपी के खिलाफ धारा 354, 501 और 504 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed