{"_id":"0a9da1c0449d54b0c9fc23bc7efa9d71","slug":"after-collision-with-a-unknown-vehicle-bike-rider-dead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/ऊना, बंगाणा
Updated Mon, 07 Dec 2015 05:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल बंगाणा के निकटवर्ती क्षेत्र ठंडी खुई में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं एक अन्य युवक हादसे में बुरी तरह जख्मी हो गया है। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतक की पहचान हर्ष निवासी अजनौली जिला ऊना के रूप में हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात हर्ष अपने साथी रवि कुमार निवासी निक्कू नंगल पंजाब के साथ बाइक पर बंगाणा से घर की लौट रहे थे कि ठंडी खुई के पास अचानक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। दोनों बाइक सवार बुरी तरह से जख्मी होकर सड़क पर गिर गए।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को फौरन अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने हर्ष निवासी अजनौली को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से जख्मी रवि का उपचार जारी है। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन