{"_id":"578a2ad34f1c1ba94013d644","slug":"accused-sent-on-remand","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मैक का आरोपी रिमांड पर भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्मैक का आरोपी रिमांड पर भेजा
ब्यूरो/अमर उजाला/दुलैहड़
Updated Sat, 16 Jul 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
crime
क्षेत्र के गांव अमराली में स्मैक सहित पकड़े आरोपी युवक को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी युवक अमनदीप शर्मा उर्फ लवी निवासी गोंदपुर जयचंद को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि गत दिवस एसआईयू की टीम ने अमराली में एक बाइक को चेकिंग के लिए रोका तो युवक बाइक लेकर पीछे भागने लगा। पुलिस टीम ने युवक को धर दबोचा। जांच करने पर उसकी जेब से 2.50 मिलीग्राम स्मैक (चिट्टा) बरामद किया गया। इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन