{"_id":"57e535f14f1c1b4f5aa82919","slug":"accused-scatch","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगजनी मामले में संदिग्ध की तलाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आगजनी मामले में संदिग्ध की तलाश
ब्यूरो/अमर उजाला/गगरेट
Updated Fri, 23 Sep 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
अारोपी का स्केच।
- फोटो : अमर उजाला
गगरेट क्षेत्र के पुराना अंब मार्ग पर हुई आगजनी के सिलसिले में अभी तक पुलिस ने कोई गिरफ्तारी नहीं की है। पुलिस ने अब संदिग्ध का स्केच जारी कर आरोपी की तलाश शुरू की है। गौरतलब है कि पिछले दिनों गगरेट शहर के बीचोंबीच पुराना अंब मार्ग पर एक घर के गैराज में खड़ी दो कारों, एक कीमती बाइक और इमारती लकड़ी को किसी ने जानबूझ कर आग के हवाले कर दिया था। रात्रि करीब साढे़ दस बजे हुई इस आगजनी के वक्त घर की मालकिन बिंदु ठाकुर अकेली ही थीं। रात के समय भड़की आग इतनी भयानक थी कि कुछ ही मिनट में गैराज में खड़ी कारें सहित इमारती लकड़ी धू-धू कर जलने लगी।
विज्ञापन
जब तक स्थानीय लोग और अग्निशमन विभाग की टीम आग पर काबू पाती तब तक दोनों कारें, बाइक और इमारती लकड़ी राख के ढेर में तबदील हो चुके थे। हालांकि, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन की। चश्मदीदों के बयान भी दर्ज किए और फोरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल का जायजा लेकर सैंपल एकत्रित किए थे। लेकिन, अभी तक इस वारदात को अंजाम देने वाला सलाखों से बाहर है।
विज्ञापन
गत दिवस पुलिस ने चश्मदीदों द्वारा बताए हुलिए के अनुरूप संदिग्ध का एक स्केच भी जारी कर लोगों से इस हुलिए के शख्स के बारे में पुलिस को जानकारी देने की बात कही है। उधर, डीएसपी अंब जितेंद्र चौधरी के अनुसार पुलिस इस मामले में गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी पुलिस हिरासत में होगा।
विज्ञापन