फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A woman devotee molested in a private hotel at Chintpurni

चिंतपूर्णी में महिला श्रद्धालु से छेड़छाड़

Wed, 02 Dec 2015 05:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऊना, भरवाईं
ब्यूरो, अमर उजाला/ऊना, भरवाईं Updated Wed, 02 Dec 2015 05:24 PM IST
विज्ञापन
A woman devotee molested in a private hotel at Chintpurni

धार्मिक स्थल चिंतपूर्णी के एक होटल में महिला श्रद्धालु के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला श्रद्धालु परिवार के साथ दिल्ली से माता रानी के दर्शनों को आई थी। घटना देर रात की बताई जा रही है। होटल मालिक की शिकायत पर पुलिस ने होटल के कर्मचारी को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


उससे पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार, दिल्ली के वेस्ट पटेल नगर के श्रद्धालु परिवार ने बस स्टैंड के समीप एक होटल में तीन कमरे किराए पर लिए। देर रात होटल का एक कर्मचारी नशे में धुत होकर महिला के कमरे मेें घुस गया और सो रही श्रद्धालु महिला के साथ लेट गया।
विज्ञापन


महिला घबरा गई और जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। शोर सुन महिला के परिजनों और होटल कर्मियों में हड़कंप मच गया। इसी दौरान कमरे से भाग रहे आरोपी होटल कर्मी को अन्य श्रद्धालुओं ने पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर डाली। इससे मामला गरमा गया और होटल में सो रहे अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी पंजाब के जालंधर का रहने वाला है जो दो महीने पहले होटल में काम करने आया था। होटल मालिक की शिकायत पर थाना देहरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर उसे हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।


इस मामले की पुष्टि एएसआई देहरा यशपाल ने की है। उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। वहीं, होटल एसोसिएशन के चेयरमैन संजीव कालिया ने घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी श्रद्धालु होटल में ठहरता है तो उस होटल में ठहरे श्रद्धालु की सुरक्षा के जिम्मेदारी होटल प्रबंधक की होती है। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए भविष्य में कड़े कदम उठाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed