{"_id":"5b75b3c542c7925a996e5350","slug":"81534440389-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीला पदार्थ खाने से किशोरी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहरीला पदार्थ खाने से किशोरी की मौत
Updated Thu, 16 Aug 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
poision
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हरोली (ऊना)। अपर बढ़ेडा में जहरीला पदार्थ खाने से किशोरी की मौत हो गई। पुलिस ने मामले के संदर्भ में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। किशोरी ने किन कारणों से जहरीला पदार्थ निगला, इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामले को लेकर परिजनों के बयान कलमबद्ध करने शुरू कर दिए।
पुलिस के अनुसार बुधवार देर शाम बढ़ेडा अपर की 16 वर्षीय किशोरी ने गलती से कोई जहरीली दवाई खा ली। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि किशोरी जमा दो कक्षा की छात्रा थी। डीएसपी हरोली कुलविंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज करके पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन