फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   चिट्टे के साथ पंजाब में धरे ऊना के चार युवक

चिट्टे के साथ पंजाब में धरे ऊना के चार युवक

Fri, 03 Aug 2018 11:09 PM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
चिट्टे के साथ पंजाब में धरे ऊना के चार युवक
ऊना। जिला पुलिस की सूचना पर श्रीआनंदपुर साहिब पुलिस ने ऊना निवासी चार युवकों को 300 ग्राम चिट्टे की खेप के साथ धर-दबोचा है। उक्त युवक को पहले भी जिला पुलिस ने नशे के कारोबार के आरोप में गिरफ्तार किया था। इसके बाद वह जमानत पर रिहा हो गया था।
विज्ञापन

डीएसपी ऊना अशोक वर्मा ने बताया कि जिला पुलिस की गुप्त सूचना के आधार पर पंजाब पुलिस ने ऊना निवासी अनिल कुमार उर्फ डीसी को उसके तीन अन्य साथियों के साथ चिट्टे की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। अनिल के साथ उसके तीन अन्य साथियों कालू, विशाल व शमीर को भी पंजाब पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। चारों ऊना के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

गौर हो कि अनिल उर्फ डीसी को नशे के कारोबार के आरोप में जिला पुलिस ने इसी साल अप्रैल माह में गिरफ्तार किया था। सूत्रों के मुताबिक जिला पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अनिल और उसके साथी नशे के साथ श्रीआनंदपुर साहिब के समीप से गुजर रहे हैं। इसकी सूचना श्रीआनंदपुर साहिब पुलिस को दी गई। इस पर कार्रवाई करते हुए पंजाब पुलिस ने चारों आरोपियों को नशे के साथ दबोच लिया। जानकारी के मुताबिक अनिल की कई बार नशे के कारोबार में संलिप्तता सामने आई है। पहले भी कई बार हाई प्रोफाइल मामलों में इस गैंग की संलिप्तता सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक पंजाब पुलिस इस मामले की जांच के लिए आरोपियों को ऊना लाने की तैयारी में है। एसपी ऊना दिवाकर शर्मा का कहना है कि इन आरोपियों को पहले भी ऊना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जिला पुलिस की सूचना पर ही पंजाब में ये आरोपी धरे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed