{"_id":"5a5e105f4f1c1b6c268b4b1d","slug":"81516114015-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन पर चार ट्रक व तीन ट्रैक्टर जब्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध खनन पर चार ट्रक व तीन ट्रैक्टर जब्त
Updated Tue, 16 Jan 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
पुलिस संतोषगढ़ में स्वां नदी किनारे दी दबिश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना।
अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। पुलिस ने संतोषगढ़ में स्वां नदी किनारे दबिश दी। पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध खनन पर चार ट्रकों और तीन ट्रैक्टरों के चालान किए हैं। सभी चालान कोर्ट को भेज दिए गए हैं। पुलिस की अचानक कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप मच गया।
एसपी दिवाकर शर्मा की अगुवाई में अवैध खनन माफिया के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम के तहत कई स्थानों पर छापामारी की जा रही हैं। इसी कड़ी में सोमवार रात पुलिस टीम ने संतोषगढ़ स्थित स्वां नदी में छापेमारी करते हुए चार ट्रकों और तीन ट्रैक्टर में अवैध खनन कर रेत भरते हुए पकड़ा। पुलिस ने तमाम गाड़ियों के चालान किए और उन्हें कोर्ट में भेज दिया गया है। एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि जिला में किसी भी तरह के माफिया को पनपने नहीं दिया जाएगा। इससे कानून व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लगे।
विज्ञापन