फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   धोखाधड़ी से बैंक खाते से उड़ाए 64 हजार

धोखाधड़ी से बैंक खाते से उड़ाए 64 हजार

Tue, 22 Aug 2017 10:03 PM IST
Updated Tue, 22 Aug 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
धोखाधड़ी से बैंक खाते से उड़ाए 64 हजार
अंब (ऊना)। उपमंडल अंब के कुनेरन निवासी व्यक्ति ने उसके बैंक खाते से धोखाधड़ी कर 64 हजार रुपये निकलवाए जाने की शिकायत दर्ज करवाई है। अंब पुलिस ने अदालत के आदेश पर धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी ने पहले पीड़ित के मोबाइल में एक निजी नंबर बैंक के नाम से सेव किया और फिर उसमें डिपॉजिट के मैसेज भेज कर चूना लगाता रहा। जानकारी के अनुसार संजीव कुमार पुत्र किशनदेव निवासी कुनेरन घनारी ने शिकायत की है कि एक व्यक्ति ने उससे टिप्पर चलाना सीखने का आग्रह किया था। इस पर वह उसे सिखाने के लिए राजी हो गया। कुछ समय बाद उक्त व्यक्ति ने उसके फोन में उसकी जानकारी के बिना एक नंबर सेव कर दिया फिर बाद में उसे कहा कि उसका अपना कोई बैंक खाता नंबर नहीं है। उसके परिवार के लोग आपके खाते में ही पैसा जमा करवाएंगे। कुछ समय बाद संजीव के फोन पर बैंक के नाम से सेव किए गए नंबर पर पैसा जमा करवाए जाने के मैसेज आने लगे, जिस पर उक्त आरोपी ने कथित रूप से शिकायतकर्ता का एटीएम कार्ड लेकर उसमें से रकम निकलवानी शुुरू कर दी। 22 जून 2017 से 29 जून 2017 तक उसके मुताबिक खाते में उस समय 64 हजार रुपये थे। जबकि आरोपी ने बाद में सात हजार रुपये उससे और लिए। 3 जुलाई 2017 को जब वह अपने खाते से पैसा निकलवाने गया तो पाया कि उसके खाते में महज पांच रुपये शेेष थे। जांच करने पर उसने पाया कि असल में जिस मोबाइल नंबर से बैंक खाते में पैसा जमा करवाए जाने के मैसेज आ रहे थे। दरअसल वह किसी बैंक का नंबर न होकर एक युवती का मोबाइल नंबर था जिसमें बैंक के नाम पर फर्जी एसएमएस आ रहे थे। बाद में इस बाबत जब उसने आरोपी से पूछा तो उसने पहले तो पैसा वापस करने की बात कही लेकिन बाद में पैसा देने से मुकर गया और उसे जान से मारने की धमकी दी। अंब के थाना प्रभारी मोहन रावत ने बताया कि पुलिस ने अदालत के आदेश पर आईपीसी की धारा 463,465,67,471,379,406,420,120 बी, 506,34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed