{"_id":"594416cf4f1c1bff4e8b4630","slug":"81497634511-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुराचार का आरोपी फरार, दो घंटे बाद धरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुराचार का आरोपी फरार, दो घंटे बाद धरा
Updated Fri, 16 Jun 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
अंब(ऊना)। अस्पताल में मेडिकल के दौरान दुराचार का आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी को लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने प्रंब रोड पर दोबारा दबोचा। क्षेत्र में वीरवार तड़के एक अध्यापिका के साथ मकान मालिक के बेटे पर दुराचार की शिकायत के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया था। जिसे गिरफ्तार करने के बाद पुलिस मेडिकल के लिए सिविल अस्पताल अंब लेकर आई थी। जहां से आरोपी युवक भाग निकला और अस्पताल के साथ सटे जंगल में छिप गया। इसी दौरान थाने में भी इसकी सूचना दी गई। प्रंब-सलोई के जंगल में थाना प्रभारी मोहन रावत, सब इंस्पेक्टर सुभाष पटियाल, सब इंस्पेक्टर भूप सिंह, ट्रैफिक इंचार्ज रविपाल, कुलदीप कुमार, जसबीर, बचित्र सिंह, हरजीत सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने आरोपी को पकड़ लिया। अंब के डीएसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।