फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   मोबाइल छीनकर भागे बाइक सवार युवकों से चिट्टा पकड़ा

मोबाइल छीनकर भागे बाइक सवार युवकों से चिट्टा पकड़ा

Fri, 22 Mar 2019 09:02 PM IST
sandeep kumar sandeep kumar
Updated Fri, 22 Mar 2019 09:02 PM IST
विज्ञापन
मोबाइल छीनकर भागे बाइक सवार युवकों से चिट्टा पकड़ा
ऊना। जिला मुख्यालय के रामपुर में एक युवक का मोबाइल छीनकर फरार हुए बाइक सवार युवकों से चिट्टा बरामद हुआ है। आरोपियों की पहचान राजीव कुमार और मोहित कुमार निवासी नंगल के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने युवकों की बाइक भी कब्जे ले ली है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक डंगोली में एक आईटीआई प्रशिक्षु बस से उतरा, तो इतने में बंगाणा की ओर से दो बाइक सवार आए और फोन करने के लिए मोबाइल मांगा। जैसे ही प्रशिक्षु ने मोबाइल दिया, युवक बाइक को भगाकर ऊना की ओर फरार हो गए। प्रशिक्षु अपने साथियों संग युवकों का पीछा करते हुए रामपुर पहुंच गया, जहां पर फरार युवकों को काबू कर लिया। प्रशिक्षु ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने तलाशी ली तो दोनों के पास से करीब 1.75 चिट्टा बरामद हुआ। डीएसपी हेडक्वार्टर अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed