{"_id":"5c8d2e96bdec2213ff32b896","slug":"71552756374-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरारती तत्वों ने फिर काटे सीसीटीवी के तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शरारती तत्वों ने फिर काटे सीसीटीवी के तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
संतोषगढ़ (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बाल विद्यालय संतोषगढ़ के परीक्षा केंद्र में शातिरों ने फिर से नकल रोकने के लिए लगाए सीसीटीवी कैमरों के तार काट दिए। बार-बार एक ही स्कूल के सीसीटीवी के तार काटने से परीक्षा में नकल क
ी आशंका जताई जा रही है।
नगर में रात के समय पुलिस की गश्त होने पर भी शातिरों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस भी शातिरों को पकड़ने में नाकाम दिख रही है। ऐसे में पुलिस की कार्य प्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। सीसीटीवी कैमरों के तार काटने से शनिवार को परीक्षा केंद्र के सीसीटीवी बंद रहे। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि पिछले सप्ताह भी शातिरों ने शनिवार को ही परीक्षा केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के तार काट दिए थे। सीसे बाल स्कूल संतोषगढ़ के प्रधानाचार्य उपेंद्र राणा ने सीसीटीवी के तार काटने की शिकायत संतोषगढ़ पुलिस चौकी में भी दर्ज करवाई थी। पुलिस शातिरों तक नहीं पहुंच पाई और शातिरों ने फिर से स्कूल में घुसकर सीसीटीवी के तार काट दिए। इससे शनिवार को परीक्षा केंद्र में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे बंद रहे। हालांकि स्कूल प्रशासन ने परीक्षा केंद्र का एक कैमरा ठीक करवाकर दिया। लेकिन दो परीक्षा केंद्र के दो कमरे नहीं चल पाए।
विज्ञापन
जहां एक ओर स्कूल शिक्षा बोर्ड और सरकार नकल रोकने के लिए बड़े-बड़े दावे कर रही है, वहीं शातिर स्कूलों में लगे सीसीटीवी कैमरों की तारें काट कर सरकारी सिस्टम को ठप कर रहे हैं। परीक्षा केंद्र में सीसीटीवी बंद होने परीक्षा में बैठे विद्यार्थियों की फुटेज विभाग के पास नहीं पहुंच पाई। प्रधानाचार्य उपेंद्र राणा का कहना है कि स्कूल में सीसीटीवी के तार काटने की शिकायत पुलिस और स्कूल शिक्षा बोर्ड को भेज दी गई है।