फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   एटीएम नंबर पूछकर उड़ाए चार हजार

एटीएम नंबर पूछकर उड़ाए चार हजार

Fri, 11 Jan 2019 09:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 09:33 PM IST
विज्ञापन
एटीएम नंबर पूछकर उड़ाए चार हजार
एटीएम का पिन नंबर पूछ खाते से उड़ाए चार हजार
विज्ञापन

गगरेट की महिला बनी फोन कॉल का शिकार
बैंक का मैनेजर बताकर मांगी एटीएम संबंधी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
गगरेट (ऊना)। गगरेट में एटीएम का पिन नंबर पूछ कर शातिर ने एक महिला के खाते से चार हजार रुपये उड़ा लिए हैं। जब तक महिला को इसकी भनक लगी, तब तक काफी देर हो चुकी थी। पीड़ित महिला ने मामले के संदर्भ में पुलिस को शिकायत सौंप दी है।
जानकारी के अनुसार शातिर ने महिला को फोन कर खुद को बैंक का मैनेजर बताकर उससे अपने एटीएम के बारे में जानकारी मांगी। शातिर ने महिला का बातों-बातों में एटीएम पिन कोड पूछ लिया। उसके तुरंत बाद ही खाते से दो हजार रुपये निकलने का मैसेज आया तो महिला को खुद से हुई ठगी का अहसास हुआ। जब तक ठगी की शिकार महिला बैंक तक पहुंची। तब तक शातिर ने महिला के बैंक खाते में और दो हजार निकाल लिए थे। ठगी का शिकार महिला को कुल चार हजार का चूना लगा है। महिला ने तुरंत बैंक अधिकारियों से संपर्क कर अपने खाते को बंद करवाया। ठगी की शिकार महिला ने अपना नाम न छापने की शर्त पर कहा कि कोई भी व्यक्ति इस प्रकार से अनजाने व्यक्ति से किसी भी प्रकार की जानकारी साझा न करे। अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। पीड़ित महिला ने बताया कि उन्होंने इस बाबत लिखित शिकायत गगरेट थाना में दे दी है।
विज्ञापन


अनजान व्यक्ति को न बताएं पासवर्ड : चैन सिंह
गगरेट पुलिस थाना इंचार्ज चैन सिंह ने बताया कि किसी भी अनचाहे नंबर से बैंक खाते संबंधी और एटीएम संबंधी मांगी जाने वाली जानकारी किसी से भी साझा न करें। अन्यथा आप किसी बड़ी ठगी के शिकार हो सकते हैं। सरकार की ओर से जनहित में समय-समय पर लोगों को आगाह किया जाता है फिर भी लोग इन ठगों के चंगुल में फंस जाते हैं। लोगों को इस बाबत सचेत रहने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि बैंक उपभोक्ताओं के एटीएम का पासवर्ड बैंक मैनेजर भी नहीं पूछ सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed