फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   चोरों ने बाथड़ी पीएचसी के तोड़े ताले

चोरों ने बाथड़ी पीएचसी के तोड़े ताले

Tue, 04 Sep 2018 11:14 PM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
चोरों ने बाथड़ी पीएचसी के तोड़े ताले
ताले तोड़े - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

टाहलीवाल (ऊना)। पंजाब सीमा से सटे बाथड़ी गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के ताले तोड़ कर सामान चोरी किया गया। शातिर चोर करीब 80 हजार रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरी लोगों में दहशत है।


प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की फार्मासिस्ट आदर्श देवी ने बताया कि रविवार एवं सोमवार को छुट्टी होने के कारण मंगलवार को जब प्राथमिक केंद्र पहुंचे, तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा था। अंदर के कमरों से एक लैपटॉप, सीसीटीवी कैमरे का रिकॉर्डर, अनमोल टेबलेट एवं इन्वर्टर बैटरी चोरी किए गए। इसके अलावा कमरे में लगे हुए एसी को उखाड़ने की कोशिश की गई। चोरी की वारदात से लगभग अस्सी हजार के सामान पर हाथ साफ किया गया। इस संबंध में हरोली पुलिस थाने से एसएचओ रमन चौधरी ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed