फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से वृद्धा की मौत

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से वृद्धा की मौत

Sat, 16 Jun 2018 10:44 PM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से वृद्धा की मौत

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

अंब (ऊना)। उपमंडल अंब के दियाड़ा में 85 वर्षीय राहगीर वृद्धा की बाइक की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई। मृतका की पहचान सावित्री देवी पत्नी प्रताप चंद निवासी दिलवां दियाड़ा के रूप के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया।

जानकारी के अनुसार शनिवार शाम लगभग साढ़े चार बजे सावित्री देवी पत्नी प्रतापचंद निवासी दिलवां-दियाड़ा बस लेने के लिए घर से निकली थी। घर से कुछ दूरी पर ही पहुंची थी कि अंब-ऊना मार्ग पर सड़क किनारे चलते समय एक बाइक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


इस कारण आई गंभीर चोटों के चलते उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वृद्धा घर से मायके बीजापुर जाने के लिए निकली थी कि हादसे का शिकार बन गई। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने मौके से भागने का प्रयास कर रहे बाइक सवार को दबोच लिया। डीएसपी अंब मनोज जंबाल ने बताया कि पुलिस ने बाइक चालक को हिरासत में ले लिया है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed