फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   रायंसरी में जबरन बांधे लावारिस पशु, घास-पानी भी नहीं दिया

रायंसरी में जबरन बांधे लावारिस पशु, घास-पानी भी नहीं दिया

Tue, 30 Jan 2018 10:25 PM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
रायंसरी में जबरन बांधे लावारिस पशु, घास-पानी भी नहीं दिया
प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, पंचायत को सौंपा देखभाल का जिम्मा - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
क्षेत्र के रायंसरी गांव में पशु क्रूरता का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अनुसार रायंसरी गांव के एक व्यक्ति पर आरोप है कि उसने दस लावारिस पशुओं को जबरन चारदिवारी के भीतर बंद करके रखा है। कुछ दिनों से मवेशियों को पानी, घास नहीं दिया जा रहा था। किसी स्थानीय व्यक्ति ने मामले की सूचना प्रशासन को दी। जिस पर जिला प्रशासन की टीम मौक़ा पर पहुंची और चारदीवारी के गेट पर लगे ताले को खुलवाया।

एसडीएम ऊना पृथीपाल सिंह, डीएसपी हेडक्वार्टर कुलविंदर सिंह, बीडीओ ऊना, थाना प्रभारी और पशु चिकित्सकों की टीम ने मौका का मुआयना किया। एसडीएम ने सभी पशुओं को स्थानीय पंचायत के सुपुर्द करते हुए इनकी देखभाल के आदेश दिए। प्रशासन पशुओं को किसी गौशाला में पहुंचाने का दावा कर रहा है। एसडीएम पृथीपाल सिंह ने पशु चिकित्सकों की टीम को पशुओं का मेडिकल करने और सदर थाना प्रभारी को मामले की गहनता से छानबीन कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

एसडीएम पृथीपाल सिंह ने कहा कि इस काम को अंजाम देने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस बारे में डीएसपी कुलविंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed