{"_id":"5a1043904f1c1bec538bdf23","slug":"71511015312-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्बल की घिसाई करते वक्त लगा करंट, मजदूर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मार्बल की घिसाई करते वक्त लगा करंट, मजदूर की मौत
Updated Sat, 18 Nov 2017 09:29 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना।
हरोली के पोलियां में मार्बल की घिसाई कर रहे एक मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई है। मजदूर की पहचान विपिन कुमार पुत्र महेश यादव (27) निवासी बिहार के रूप में हुई है। विपिन काफी समय से पोलियां में ही रह रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया है।
मामले की जांच शुरू कर दी है। शनिवार को विपिन पोलियां में ही एक घर में मार्बल की घिसाई कर रहा था। इसी दौरान मार्बल की घिसाई करते समय अचानक मशीन में करंट आ गया। करंट के चलते विपिन कुमार ने शोर मचाया और अचेत होकर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने मजदूर को अस्पताल लेकर गए, जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी। एसपी संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।