{"_id":"5b9d10ee867a557e824cf83a","slug":"61537020142-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ससुर पर अश्लील हरकतें करने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति ससुर पर अश्लील हरकतें करने का आरोप
Updated Sat, 15 Sep 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना। महिला ने पति और ससुर के खिलाफ मारपीट और अश्लील हरकतें करने के गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने इसकी शिकायत महिला थाने में सौंपी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गोंदपुर निवासी पीड़ित महिला ने बताया कि उसका पति एवं ससुर आए दिन उसके साथ मारपीट करते रहते हैं और अश्लील बातें करते हैं। उसके चरित्र पर भी शक करते है। पीड़िता ने बताया कि शुक्रवार शाम को भी दोनों ने उसके साथ मारपीट की। इस मारपीट में बाजू टूट गई। महिला ने शुक्रवार शाम महिला थाना ऊना में पति व ससुर के खिलाफ शिकायत दी है। डीएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं मामले की आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन