{"_id":"595d13014f1c1b94758b4568","slug":"61499271937-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए से भिड़ गई 80 साल की बुजुर्ग महिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेंदुए से भिड़ गई 80 साल की बुजुर्ग महिला
Updated Wed, 05 Jul 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
गगरेट (ऊना)। गगरेट से सटे बड़ोह गांव में एक घर में तेंदुए ने घुसकर बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया। इससे महिला बुरी तरह से लहूलुहान हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। महिला की पहचान बड़ोह गांव के भठिया मोहल्ला निवासी पुष्पा देवी (80) के रूप में हुई है।
महिला ने हिम्मत से तेंदुए का मुकाबला किया और शोर मचाकर पड़ोसियों को बुला लिया। लोगों का शोर सुनकर तेंदुआ वृद्धा को छोड़कर भाग खड़ा हुआ। घटना के समय महिला घर में अकेली थी। इलाके के लोगों में तेंदुए की काफी दहशत है।
जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब सवा नौ बजे पुष्पा देवी अपने घर के बरामदे में बैठी थी। इसी दौरान एक तेंदुआ अचानक घर में आ गया और महिला पर हमला कर दिया। तेंदुए ने वृद्धा के कंधों और शरीर के अन्य हिस्सों पर अपने पंजों से कई वार कर दिए। तेंदुए को देखकर महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। चिल्लाने की आवाजें सुनकर आस-पड़ोस के लोग घटना स्थल की ओर दौड़े। जहां उन्होंने तेंदुए को पुष्पा देवी को घसीटते हुए देखा। लोगों को अपनी ओर आते देखकर तेंदुआ हड़बड़ा गया और पुष्पा देवी को लहूलुहान हालत में मौके पर ही छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। लोगों ने महिला को तुरंत एंबुलेंस की मदद से गगरेट अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद ऊना क्षेत्रीय अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
उधर, डीएफओ आरके डोगरा ने कहा कि मामले को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही तेंदुए को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा।