फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   दो गुटों में खूनी झड़प, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

दो गुटों में खूनी झड़प, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

Wed, 30 Jan 2019 10:34 PM IST
sandeep kumar sandeep kumar
Updated Wed, 30 Jan 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
दो गुटों में खूनी झड़प, तीन लोग गंभीर रूप से घायल
अंब (ऊना)। उपमंडल अंब के तहत ग्राम पंचायत धुसाड़ा के गांव सलूरी में दो गुटों में किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों गुटों ने जमकर लात-घूंसे चले। वारदात में दो गाड़ियां भी तोड़कर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दी गई हैं। तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को मेडिकल व उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार भूमि विवाद के चलते निशानदेही थी। दोनों गुटों की रजामंदी नहीं हुई जिसके परिणामस्वरूप विवाद के चलते खूनी झड़प हो गई। दो गाड़ियों में लगभग 15 लोग सवार थे जो पंजाब के नंगल के बालनी गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। गाड़ी सवार लोगों ने तरसेम लाल पुत्र धनीराम गांव धुसाडा पर हमला कर दिया। इससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। तरसेम लाल को बचाने के लिए गांव वासियों ने गाड़ी सवार लोगों पर हमला कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने हमलावरों की जमकर पिटाई की। इसमें दो लोगों को चोटें आई हैं। मारपीट के दौरान भड़के ग्रामीणों ने उनकी गाड़ियां भी तोड़ दीं। मामले की जानकारी पंचायत प्रधान राजकुमार ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों की पहचान सतिंद्र कुमार, मनजीत सिंह दोनों निवासी गांव बालनी नंगल पंजाब के रूप में हुई है। जबकि तरसेम लाल पुत्र धनीराम निवासी गांव धुसाड़ा को भी मारपीट में गंभीर चोटें आई हैं। उधर, डीएसपी अंब मनोज जंबाल का कहना है कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर पुलिस थाना अंब में 341, 323, 147, 149 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed