फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   चताड़ा में घर से 15 ग्राम चिट्टे सहित एक धरा

चताड़ा में घर से 15 ग्राम चिट्टे सहित एक धरा

Thu, 25 Oct 2018 10:37 PM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
चताड़ा में घर से 15 ग्राम चिट्टे सहित एक धरा
heroin shimla

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना। पुलिस की एसआईयू टीम ने चताड़ा गांव में वीरवार को दबिश देकर एक घर से करीब 15 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस की अचानक छापेमारी से लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले के संदर्भ में आरोपी प्रिंस निवासी चताड़ा को गिरफ्तार कर एडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


सूत्रों के मुताबिक पुलिस के एसआईयू विंग को चताड़ा गांव में नशीला पदार्थ चिट्टा तस्करी की गुप्त सूचना मिली। एसआईयू प्रभारी हेड कांस्टेबल विकास दीप की अगुवाई में पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके चताड़ा में दबिश देकर आरोपी युवक को करीब 15 ग्राम चिट्टा के साथ दबोच लिया। डीएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में प्रिंस के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि पुलिस पता लगा रही है कि आरोपी ने नशीला पदार्थ कहां से खरीदा है। इसके अलावा जिला में इस नेटवर्क की अन्य तहें भी खंगाली जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed