{"_id":"5b3cfc9b4f1c1bb6248b4793","slug":"51530723483-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन विवाद पर दो गुटों में खूनी संघर्ष","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन विवाद पर दो गुटों में खूनी संघर्ष
Updated Wed, 04 Jul 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
JAIL FIGHT
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जोल (ऊना)। पुलिस चौकी जोल के तहत सोहारी पंचायत के बडूहा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट के दौरान 41 वर्षीय महिला के सिर पर डंडे से हमला किया गया इससे वह लहूलुहान हो गई। घायल महिला को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक बुधवार सुबह बडूहा में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। डंडे से एक-दूसरे पर हमला किया गया। इसी दौरान एक गुट ने नीलम के सिर पर डंडे से हमला कर लहूलुहान कर दिया। बेहोश नीलम को परिजन क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लेकर आए। उसके सिर पर टांके लगाए गए हैं। डीएसपी हेडक्वार्टर अशोक वर्मा ने बताया कि मारपीट से लहूलुहान महिला का मेडिकल करवाया जा रहा है। घायल महिला और परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच को आगे बढ़ाया है।
विज्ञापन