फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   दुराचार के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दुराचार के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 28 Jun 2018 07:12 PM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 07:12 PM IST
विज्ञापन
दुराचार के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
दुराचार के आरोपी पुलिस ने किए गिरफ्तार
विज्ञापन

संगरूर की युवती ने तीन लोगों पर लगाए थे आरोप
आरोपी ने जबरन करवाया था पीड़िता का गर्भपात
अमर उजाला ब्यूरो
अंब (ऊना)। पंजाब की महिला के साथ अंब के होटल में दुराचार के आरोपी को पुलिस ने संगरूर पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार पंजाब के संगरूर जिले की एक 27 वर्षीय महिला ने तीन लोगों पर दुराचार करने और जबरन गर्भपात करवाने का आरोप लगाया था। महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 2017 के सितंबर माह में उसके साथ अंब के अंब-हमीरपुर रोड स्थित एक होटल में दुराचार किया गया। महिला के अनुसार वह अपने पति से अनबन के कारण लगभग ढाई साल से अलग रहती थी। इस दौरान उसका पति उसके पास आता था कि आपस में मामले को सुलझा लेते हैं। इस दौरान पति से संबंध बनने के कारण उसको एक बेटा पैदा हुआ। इसके बाद उसकी मित्रता एक व्यक्ति से हो गई जिसने उसके बेटे को गोद लेने का आश्वासन दिया। उक्त व्यक्ति ने उसे कहा कि उसके विवाह से कोई बच्चा नहीं है। इस पर बेटे के बेहतर भविष्य के लिए महिला ने उसकी बात मान ली। इसके बाद व्यक्ति ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में उसे अपनी पत्नी से भी मिलवाया। एक दिन आरोपी ने महिला से कहा कि वह बाबा जी का बड़ा भक्त है और महिला को अपने साथ अंब के धार्मिक स्थल पर साथ चलने को कहा। उसके बेटे को साथ ले जाने से रोक दिया। महिला के अनुसार आरोपी दो अन्य दोस्तों को भी साथ लाया था और अंब में उसने एक होटल का कमरा किराए पर लिया। यहां रात के समय उसे शराब पिलाई और बेहोशी की हालत में उसके साथ दुराचार किया। जब उसने इसका विरोध किया तो उसे धमकाया। बाद में नवंबर में उसे पता चला कि वह गर्भवती हो गई थी। इस बारे में पता चलने पर आरोपी ने उस पर गर्भपात करवाने का दबाव बनाया और उसे जबरदस्ती एक दवा दे दी जिससे उसका गर्भपात हो गया। अंब के डीएसपी मनोज जंबाल ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed