{"_id":"5a180baa4f1c1b9f678bd66d","slug":"51511525290-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल की दुकान में चोरी की वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल की दुकान में चोरी की वारदात
Updated Fri, 24 Nov 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना।
पुलिस थाना ऊना के तहत झलेड़ा में एक मोबाइल की दुकान में अज्ञात शातिरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। शातिरों ने दुकान का शटर तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित के हजारों के मोबाइल गायब हैं। पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर मौके पर पहुंचकर जायजा लिया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार रमन कुमार निवासी पनोह ने बताया कि पिछले काफी समय से झलेड़ा में मोबाइल की दुकान करता हूं।
वीरवार रात को रोजाना की तरह अपनी दुकान बंद कर घर निकल गया। शुक्रवार सुबह स्थानीय दुकानदार ने दुकान के शटर टूटने की सूचना दी। मौके पर जाकर देखा तो शातिरों ने दुकान में रखे लावा कंपनी के पांच मोबाइल चोरी कर लिए हैं। इनकी कीमत 25 से 30 हजार के बीच है।
विज्ञापन
रमन कुमार ने इसकी शिकायत ऊना पुलिस को दी। एसपी संजीव गांधी ने बताया कि शिकायत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। इससे पहले ऊना मुख्यालय पर स्थित एक मोबाइल शो रूम से शातिरों ने लाखों के मोबाइल चोरी किए थे। इनका अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है। लोगों में चोरी की वारदातों से दहशत का माहौल है।
विज्ञापन