{"_id":"28a66c4734dda6e2c1366d65a83f5b81","slug":"50-thousand-rupees-theft-in-bag-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो में सफर कर रही महिला के बैग से चुराए 50 हजार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑटो में सफर कर रही महिला के बैग से चुराए 50 हजार
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Mon, 14 Dec 2015 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना में एक ऑटो में जा रही महिला के पर्स से 50 हजार रुपये और कीमती सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। महिला ने अपने साथ सफर कर रही तीन महिलाओं पर संदेह जताया है।
महिला के शोर मचाने पर मौके पर इकट्ठे हुए लोगों ने आरोपी महिलाओं से पूछताछ की। अभी तक महिला के चोरी हुए पैसे नहीं मिल पाए हैं।
जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी पिंकी अरोड़ा ऊना अपने मायके आई हुई है। सोमवार को वह किसी काम से पुराना बस अड्डा के पास गई हुई थी।
पुराना अड्डा से वापस नया बस अड्डा जाने के लिए वह एक ऑटो में बैठ गई। तीन अन्य महिलाएं भी उसके साथ ऑटो में बैठी। बस स्टैंड पहुंचने पर जब महिला ने देखा तो उसका बैग खुला था और उसमें से नकदी और कार्ड व छोटा पर्स गायब था।
इसी दौरान आरोपी महिलाएं ऑटो में से निकल कर मैहतपुर जाने वाली बस में सवार हो गईं। महिला ने शोर मचाकर लोगों को इकट्ठा कर लिया और बस में सवार तीनों महिलाओं को नीचे उतार कर पुलिस को मामले की सूचना दे दी। बताया जा रहा है कि उक्त आरोपी महिलाओं की दो अन्य साथी पहले से ही बस अड्डे में मौजूद थीं। जो अभी तक फरार चल रही हैं।
विज्ञापन
महिलाओं की तलाशी लेने पर उनके पास से मिले एक पर्स में कई एटीएम कार्ड और एक कांगड़ा निवासी व्यक्ति का आधार कार्ड बरामद हुआ है। महिला के चोरी हुए पैसे और सामान बरामद नहीं हुआ है। एसएचओ शेर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आरोपी महिलाओं से पूछताछ शुरू कर दी है।