फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   दो सड़क हादसों में तीन घायल

दो सड़क हादसों में तीन घायल

Wed, 20 Mar 2019 10:39 PM IST
sandeep kumar sandeep kumar
Updated Wed, 20 Mar 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
दो सड़क हादसों में तीन घायल
बाइक एक्सीडेंट - फोटो : सांकेतिक चित्र

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना। क्षेत्र के लाल सिंगी और रक्कड़ कॉलोनी में दो सड़क हादसों में तीन लोगों को चोटें आई हैं। घायलों को ऊना अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद नाजुक हालत में पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।


मंगलवार देर रात लाल सिंगी के पास बाइक फिसलने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवकों की पहचान बलविंद्र निवासी चलोला जिला ऊना और अमरिंद्र निवासी हंबोली जिला ऊना के रूप में हुई है। घायलों को ऊना अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद नाजुक हालत में पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर किया गया है। दूसरी ओर रक्कड़ कॉलोनी के पास बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बाइक सवार को प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed