फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   श्रद्धालुओं से भरी पिकअप का काटा चालान

श्रद्धालुओं से भरी पिकअप का काटा चालान

Sun, 23 Dec 2018 11:07 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
श्रद्धालुओं से भरी पिकअप का काटा चालान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भरवाईं(ऊना)। धार्मिक नगर चिंतपूर्णी मंदिर रोड़ पर रविवार को पिकअप में सवारियों को बैठाकर जोखिम भरा सफर करने पर पुलिस ने एक गाड़ी का चालान काट डाला। ट्रैफिक इंचार्ज कुलविंदर सिंह ने ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने पर ये कार्रवाई की।

पुलिस ने चालान काटकर ट्राला चालक को कड़ी चेतावनी भी दी है। जानकारी के अनुसार जब रविवार को सुबह के समय मंदिर रोड़ पर 50 के करीब श्रद्धालु एक गाड़ी को रोककर इसमें मंदिर तक जाने के लिए सवार थे। श्रद्धालु पंजाब अबोहर के रहने वाले थे। श्रद्धालुओं ने बताया कि इन्होंने पिकअप चालक को बैरियर से मंदिर तक जाने के चार सौ रुपये दिए हैं। ये गाड़ी लोकल ही था। लेकिन जब सवारियों को लादकर ये पिकअप गाड़ी चिंतपूर्णी मेन बाजार से गुजर रही थी तो ट्रैफिक इंचार्ज कुलविंदर सिंह ने गाड़ी को रोका और गाड़ी में सवार सभी लोगों को उतारकर पैदल ही मंदिर भेजा।
विज्ञापन


मामले की पुष्टि करते हुए ट्रैफिक इंचार्ज कुलविंदर सिंह ने बताया कि गाड़ी में लोगों को बैठाकर जोखिम भरा सफर करने पर गाड़ी चालक का चालान काटा गया है। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघना करने वालों पर पुलिस समय-समय पर कार्रवाई करती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed