फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ व्यक्ति ने किया दुर्व्यवहार

स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ व्यक्ति ने किया दुर्व्यवहार

Fri, 21 Sep 2018 11:08 PM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ व्यक्ति ने किया दुर्व्यवहार
दौलतपुर चौक (ऊना)। स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ पिरथीपुर में ड्यूटी के दौरान दुर्व्यवहार करने का मामला सामने आया है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा अधिकारी मरवाड़ी डॉ. विनय ने पुलिस को शिकायत पत्र भी सौंपा है। आरोप है कि जब स्वास्थ्य विभाग की टीम स्वास्थ्य उपकेंद्र पिरथीपुर में पोषण अभियान एवं स्वच्छ अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं किशोरियों के स्वास्थ्य की जांच कर रही थी तो एक स्थानीय व्यक्ति ने महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों और अन्य स्टाफ के साथ अभद्र व्यवहार किया। विभागीय टीम की मांग है की आरोपी के खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाए अन्यथा आंदोलन किया जाएगा। उधर, दौलतपुर चौकी प्रभारी एएसआई राजेंद्र पठानिया का कहना है कि इस संबंध में शिकायत मिली है। शिकायत के आधार पर छानबीन और कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed