फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   सड़क पर पलटी बेकाबू कार, पांच घायल

सड़क पर पलटी बेकाबू कार, पांच घायल

Sun, 26 Aug 2018 09:58 PM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 09:58 PM IST
विज्ञापन
सड़क पर पलटी बेकाबू कार, पांच घायल
car accident

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

मैहतपुर (ऊना)। स्थानीय बाजार में अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गई। हादसे में कार सवार पांच लोगों को मामूली चोटें आई हैं। उन्हें स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में उपचार करवाया गया। वहीं हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में आगामी जांच शुरू कर दी है।


पुलिस के अनुसार रविवार सुबह करीब 6 बजे श्रद्धालु बाबा बड़भाग सिंह से माथा टेककर जिला फतेहगढ़ साहिब लौट रहे थे। मैहतपुर बाजार में चलती कार का टायर फट गया। इससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गई। जोरदार धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग गाड़ी की ओर भागे। इसके बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। हादसे में कार सवार परविंद्र सिंह, कर्मजीत कौर, नविंद्र सिंह, जसप्रीत कौर और विचित्र सिंह घायल हुए हैं। उधर डीएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में आगामी जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed