फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   आईपीएच स्कीम से चार लाख की मशीन चोरी

आईपीएच स्कीम से चार लाख की मशीन चोरी

Mon, 05 Mar 2018 10:28 PM IST
Updated Mon, 05 Mar 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
आईपीएच स्कीम से चार लाख की मशीन चोरी

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

अंब (ऊना)।
उपमंडल अंब के तहत रिपोह मिसरां स्थित आईपीएच की पेयजल स्कीम में सेंधमारी कर शातिरों ने करीब चार लाख की मशीनरी पर हाथ साफ कर दिया। वारदात में शातिरों ने पेयजल आपूर्ति स्कीम से 20-20 हॉर्स पॉवर की दो मोटरों के साथ अन्य सामान पर हाथ साफ कर डाला। चोरी की इस वारदात के बाद रिपोह मिसरां, पोलियां पुरोहितां और गथडूं गांवों की पेयजल आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई है। आईपीएच अधिकारियों ने वारदात के बारे में अंब थाना में एफआईआर दर्ज करवा दी है। वहीं पुलिस ने मामले पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक अज्ञात शातिरों ने रिपोह मिसरां स्थित आईपीएच की पेयजल स्कीम पर सेंधमारी कर डाली। उन्होंने स्कीम में लगी 20-20 हॉर्स पॉवर की दो इलेक्ट्रिकल मोटरों को चुरा लिया। साथ ही उन्होंने स्कीम में रखी केबल और अन्य उपकरणों पर भी हाथ साफ कर डाला।
विज्ञापन


वहीं स्कीम में चोरी की वारदात के बाद दो पंचायतों के तीन गांवों में पेयजल सप्लाई पूरी तरह ठप होकर रह गई। हालांकि आईपीएच ने लोगों को टैंकर से पेयजल की आपूर्ति करने का प्रयास किया है। ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द से जल्द मामले में कार्रवाई कर लोगों की पेयजल आपूर्ति बहाल की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईपीएच विभाग के जेई गुलजारी लाल ने बताया कि स्कीम में चोरी होने के बाद सप्लाई बाधित हुई है। हालांकि अस्थायी तौर पर इसे बहाल किया जा रहा है। जल्द ही स्कीम पहले की तरह सुचारु काम करने लगेगी। वहीं, डीएसपी अंब अजय राणा ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed