फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   लावारिस कुतों ने तीन को काटा

लावारिस कुतों ने तीन को काटा

Fri, 24 Nov 2017 09:59 PM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
लावारिस कुतों ने तीन को काटा

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
जिला ऊना में लावारिस कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामलों में लावारिस कुत्तों ने जिला में विभिन्न स्थानों पर तीन वर्षीय मासूम सहित तीन को अपना शिकार बनाया। तीनों का जिला ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार पहला मामला ऊना मुख्यालय के साथ लगते गांव बरनोह का है। यहां पर तीन वर्षीय मासूम को कुत्ते ने काट लिया। अर्जुन निवासी बरनोह शुक्रवार घर के समीप खेल रहा था तो लावारिस कुत्ते ने हमला कर दिया।

घायल अवस्था में अर्जुन को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया। दूसरा मामला डीसी कॉलोनी ऊना का है जहां पर 50 वर्षीय गुरप्यारी को कुत्ते ने काट दिया। गुरप्यारी को उपचार के लिए परिजनों ने तुरंत ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उसकी हालत में सुधार आया है। तीसरा मामला हरोली के गांव भदसाली का है। यहां पर 58 वर्षीय शांति देवी को कुत्ते ने काट लिया। शांति देवी वीरवार शाम घर पर मौजूद थी तो कुत्ते ने हमला कर दिया।
विज्ञापन


महिला के चिल्लाने पर पारिवारिक सदस्यों ने कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया और उपचार के लिए ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने कहा कि घायलों को अस्पताल में उपचार दिया गया है। फिलहाल सेहत में सुधार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed