{"_id":"582c95784f1c1b7c228ff9a2","slug":"4-60-gram-heroen-with-two-boy-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"4.60 ग्राम हेरोइन के साथ दबोचे दो युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
4.60 ग्राम हेरोइन के साथ दबोचे दो युवक
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Wed, 16 Nov 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना थाना के अंतर्गत गांव अरनियाला में पुलिस ने दो युवकों को 4.60 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित धर दबोचा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार डीएसपी ऊना कुलविंद्र सिंह ने बताया कि एसआईयू ऊना की टीम को एक खुफिया जानकारी मिली।
विज्ञापन
इसके तहत प्रशांत पराशर उर्फ मनी पुत्र हरजिंद्र निवासी मानुबाल तहसील हरोली जिला ऊना तथा सिखिल कटोच पुत्र कुलजीत चंद निवासी डीसी कॉलोनी ऊना अप्पर अरनियाला ग्राउंड में बैठे हैं जो हेरोइन पीने के साथ-साथ ग्राहकों को बेचते भी हैं। एसआईयू टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच की तो दोनों व्यक्तियों से हेरोइन बरामद की गई। इसके तहत दोनों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए आगामी कार्रवाई अमल मेें लाई जा रही है।
विज्ञापन