{"_id":"5a327f234f1c1b0d698c1e63","slug":"31513258787-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदलकर उड़ाए चार लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम कार्ड बदलकर उड़ाए चार लाख
Updated Thu, 14 Dec 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
fraud
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना/नंगल।
पुलिस चौकी मैहतपुर के तहत बनगढ़ के एक बुजुर्ग दंपती को अज्ञात शातिरों ने एटीएम कार्ड बदलकर चार लाख की ठगी का शिकार बना दिया। पीड़ित दंपती ने मामले की शिकायत पुलिस चौकी मैहतपुर में दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार तिलक राज निवासी बनगढ़ ने बताया कि उसके माता-पिता तरसेम लाल व कौशल्या देवी दो नवंबर को मैहतपुर के समीप स्थित एक एटीएम में नकदी निकालने गए थे।
इसी दौरान उनको पैसे निकलवाने का पता नहीं चल रहा था तो एटीएम में खड़े एक व्यक्ति ने उनकी मदद करने का हवाला दिया। दोनों बुजुर्ग थे इसलिए उन्होंने अपना एटीएम कार्ड व्यक्ति को दे दिया। उस व्यक्ति ने मदद के बहाने उनके एटीएम का पिन पूछा जिस पर उन्होंने पिन भी बता दिया। युवक ने दोनों के खातों से 10-10 हजार रुपये की राशि निकालकर उनको दे दी।
विज्ञापन
दंपती ने आरोप लगाया है कि इसी दौरान व्यक्ति ने उनके एटीएम कार्ड को बदल लिया। उनको ठगी का अहसास उस समय हुआ जब वीरवार को उनको पैसों की जरूरत पड़ी और वह अपने माता-पिता के साथ नकदी निकलवाने के लिए बैंक गए। यहां उनको पता चला कि कौशल्या देवी के खाते से 1.14 लाख जबकि तरसेम लाल के खाते से 2.86 लाख की नकदी निकली जा चुकी है जिसे सुन उनके होश उड़ गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस के पास दे दी है।
विज्ञापन
एसपी संजीव गांधी ने कहा कि मामले को लेकर पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले को लेकर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।