{"_id":"5c91224cbdec222dc913003d","slug":"21553015372-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साले की ड्राइविंग ट्राई में फंस गए जीजा जी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साले की ड्राइविंग ट्राई में फंस गए जीजा जी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
लठियाणी (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के डूमखर में मंगलवार को गाड़ी का लाइसेंस बनाने के लिए साले साहब की जगह टेस्ट ड्राइव देने के आरोप में जीजा फंस गया। आरोपी की पहचान उस वक्त हुई जब एसडीएम की नजर लाइसेंस फाइल और ट्राई दे रहे व्यक्ति पर पड़ी।
प्रशासन की आंखों में धूल झोंकने का काम कर रहा शातिर एसडीएम की नजर से नहीं बच पाया। पूछताछ पर पता चला कि शातिर व्यक्ति अपने साले की जगह ट्राई दे रहा था। इस प्रकार का पहला मामला सामने आने के बाद भले ही एसडीएम ने शातिर को चेतावनी देकर छोड़ दिया, लेकिन साफ कहा कि अगर कोई चालक इस प्रकार टेस्ट अन्य का टेस्ट देता पकड़ा गया तो भविष्य में उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
डूमखर में लाइसेंस बनाने के लिए जब बंगाणा के सौरव की बारी आई, तो हेल्मेट लगाए एक व्यक्ति ट्राई ही दे रहा था, लेकिन जब निरीक्षण के लिए एसडीएम संजीव धीमान ने बाइक चालक को ध्यान से देखा तो शक हुआ। एसडीएम ने बाइक चालक को अपने पास बुलाया और करीब से देखा। जांच पड़ताल में पाया कि लाइसेंस फाइल में लगी फोटो किसी सौरव की है, जबकि टेस्ट दे रहा व्यक्ति कोई और है। सख्त पूछताछ पर व्यक्ति ने बताया कि यह उसके साले की फाइल है। व्यक्ति ने गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी। एसडीएम बंगाणा संजीव धीमान ने बताया कि ट्राई के दौरान एक शातिर व्यक्ति को काबू किया है, जिसे चेेतावनी देकर छोड़ दिया है।