फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   पेड़ से टकराई बस, महिला यात्री की मौत

पेड़ से टकराई बस, महिला यात्री की मौत

Tue, 11 Dec 2018 09:52 PM IST
Updated Tue, 11 Dec 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
पेड़ से टकराई बस, महिला यात्री की मौत
बसाल गांव में चंबा डिपो की एचआरटीसी बस पेड़ से जा टकाई। - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। जिला मुख्यालय के निकटवर्ती बसाल गांव में चंबा डिपो की एचआरटीसी बस पेड़ से जा टकाई। दर्दनाक हादसे में बस में सवार महिला यात्री की मौत हो गई। जबकि चालक सहित दो यात्री घायल हुए। इन्हें उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया है।

मृतक महिला की पहचान सावित्री देवी निवासी परेल जिला चंबा के रूप में की गई है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है। एचआरटीसी चंबा डिपो की बस सोमवार देर रात चंबा से चंडीगढ़ जा रही थी। जब बस बसाल के पास थी तो पीछे आ रहस ट्रक उसे ओवर टेक करने लग गया। इसी दौरान सामने से भी एक ट्रक आ रहा था। ट्रकों से बचने के चक्कर में चालक ने बस को सड़क से नीचे कच्चे रास्ते पर उतार लिया। इससे चालक बस से नियंत्रण खो बैठा।
विज्ञापन


बस बेकाबू होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे के दौरान बस में सवार महिला सावित्री देवी, सत्या देवी और चालक मदन लाल भी बुरी तरह घायल हो गया। इन्हें फौरन उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने सावित्री देवी मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर ऊना अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed