{"_id":"5b967f2f867a557fe67e1737","slug":"21536589615-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरवाईं बस हादसे में तीन के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भरवाईं बस हादसे में तीन के खिलाफ मामला दर्ज
Updated Mon, 10 Sep 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
bus accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। रविवार को हुए एचआरटीसी बस हादसे में पुलिस ने बस चालक सुरेश कुमार और कंडक्टर प्रदीप के बयान कमलबद्ध किए। चालक ने टेंपो चालक के अलावा दो अन्य लोगों पर उसे बस से खींचने और हाथापाई का आरोप लगाया है। इसके आधार पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ 304 के तहत मामला दर्ज किया है।
इस मामले में डीसी राकेश कुमार प्रजापति ने जांच बैठा दी है। साथ ही सड़क के साथ चल रहे लंगर लगाने वालों पर भी पुलिस को कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं। उधर एचआरटीसी ने सभी घायलों के उपचार की जिम्मेवारी ली है।
विज्ञापन
पुलिस छानबीन कर रही है कि कहीं बस चालक खींचने और हाथापाई करने वाले दो आरोपी लंगर वालों के साथ तो नहीं थे। फिलहाल घटना के बाद ही तीनों आरोपी फरार हैं। पुलिस ने लुधियाना निवासी टेंपो मालिक ममता रानी को भी चिंतपूर्णी थाना तलब किया है। टेंपो को पुलिस ने कब्जे में लिया है। एसडीएम अंब सुनील वर्मा ने बताया कि बस हादसे को लेकर जांच की जा रही है। तीन लोगों के खिलाफ गैर इरादन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। जो भी मामले में दोषी पाया गया उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
एसपी ऊना दिवाकर शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। दोनों शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना वाली जगह पर लंगर भी चल रहा था इसलिए जिन्होंने ये लंगर लगाया था उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
रविवार को भरवाईं में हुए बस हादसे ने सबको झकझोर कर रख दिया है। इस बस हादसे में जहां दो लोगों की जानें चली गईं वहीं 32 लोग घायल हो गए हैं। मृतक दो लोगों के शवों को पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने इनके परिजनों के हवाले कर दिया है। जबकि पांच गंभीर रूप से हुए घायलों का पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज चला हुआ है। इसके अलावा अन्य चार लोगों को मामूली चोटें आई हैं।