{"_id":"5b82b88842c792466835f9a7","slug":"201535293576-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की रेड से नशा माफिया में हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस की रेड से नशा माफिया में हड़कंप
Updated Sun, 26 Aug 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
police raid
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दौलतपुर चौक (ऊना)। एसएचओ गगरेट चैन सिंह ठाकुर और दौलतपुर चौक पुलिस चौकी प्रभारी राजेंद्र पठानिया ने टीम के साथ रविवार शाम क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में दबिश दी। पुलिस की अचानक कार्रवाई से नशा माफिया में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
सूत्रों बताते हैं कि पुलिस ने दौलतपुर चौक, नंगल जरियाला, अंबोआ, मवाकोहला, चलेट, अभयपुर, भद्रकाली आदि गांवों में ऐसी संदेहास्पद ठिकानों पर दबिश दी, जिनके बारे में पुलिस को शक था। समाचार लिखे जाने तक पुलिस नशे की कोई खेप बरामद नहीं कर पाई। लेकिन अवैध कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया है। पुलिस की कार्रवाई की सूचना मिलते ही कई गांवों में नशा माफिया से जुड़े लोग दुकानों के शटर लगाकर रफूचक्कर हो गए।
विज्ञापन
स्थानीय निवासियों अशोक ठाकुर, विकास चंद, दीपक कुमार, रमेश जसवाल ने पुलिस की कार्रवाई की प्रशंसा की है। थाना प्रभारी चैन सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने किसी भी तरह के नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। उन्होंने ऐसे कारोबार करने वालो को चेतावनी दी है कि अगर कोई किसी भी तरह का अवैध कारोबार करता हुआ पकड़ा गया तो पुलिस कड़ी करवाई करेगी।
विज्ञापन