फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   बस से टकराने पर स्कूटी सवार की मौत

बस से टकराने पर स्कूटी सवार की मौत

Sat, 18 Aug 2018 10:26 PM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
बस से टकराने पर स्कूटी सवार की मौत
Bike Accident

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

गगरेट (ऊना)। गगरेट में बस और स्कूटी की टक्कर में युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान यूपी के बदायूं निवासी महावीर के रूप में की गई है। पुलिस ने घटना के संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार को महावीर और उसके साथी सुदर्शन नशे में धुत थे। इसके बाद दोनों गगरेट की सड़कों पर सरपट स्कूटी दौड़ाने लगे। स्कूटी महावीर का साथी चला रहा था। इसी दौरान उसकी स्कूटी होशियारपुर-चिंतपूर्णी हाईवे पर एक बस से जा टकराई। हादसे में महावीर स्कूटी से नीचे जा गिरा और बुरी तरह घायल हो गया। हादसा होते ही महावीर के साथी ने स्कूटी भगा ली और फरार हो गया। गगरेट चौक पर तैनात पुलिस कर्मियों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया और फरार स्कूटी चालक के बारे में थाना गगरेट में सूचना दी। थाने से एसएचओ चैन सिंह ने फौरन कार्रवाई करते हुए ओयल गांव में स्कूटी चालक सुदर्शन को दबोच लिया।
विज्ञापन


सुदर्शन कुमार के मेडिकल में भी शराब का सेवन करने की पुष्टि हुई थी। शनिवार को महावीर ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। डीएसपी मनोज जंवाल ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed