फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   श्रद्धालु का सोने का कड़ा काटती दो महिलाएं धरीं

श्रद्धालु का सोने का कड़ा काटती दो महिलाएं धरीं

Sun, 17 Jun 2018 10:18 PM IST
Updated Sun, 17 Jun 2018 10:18 PM IST
विज्ञापन
श्रद्धालु का सोने का कड़ा काटती दो महिलाएं धरीं

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

भरवाईं (ऊना)। शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर में दो महिलाओं को एक श्रद्धालु का कीमती सोने का कड़ा काटते हुए पकड़ा है। दोनों आरोपी महिलाओं को पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने मामले की आगामी जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार राजस्थान के गंगानगर से श्रद्धालु मनोहर लाल अपने परिवार सहित रविवार को मां के दरबार माथा टेकने आए हुए थे, तभी मंदिर परिसर में गर्भ गृह के पास माथा टेकने के दौरान दो महिलाएं काफी देर से श्रद्धालु मनोहर लाल के पीछे-पीछे चल रही थीं।

जब श्रद्धालु को लगा कि उसकी बाजू पर कुछ हो रहा है तो वे हैरान रह गया कि पास खड़ी दो महिलाओं ने उसके हाथ में डाला हुआ सोने का कीमती कड़ा काट डाला है। इस पर श्रद्धालु ने शोर मचा दिया। शोर मचता देख दोनों महिलाएं जैसे ही भागने लगीं तो वहां ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवानों ने महिलाओं को मौके पर धर-दबोचा और काटे हुए कड़े को तुरंत श्रद्धालु को लौटा दिया।
विज्ञापन


मंदिर अधिकारी अवनीश शर्मा ने बताया कि ऐसा मामला सुबह के समय हुआ था। दो महिलाओं ने श्रद्धालु के हाथ में पहना सोने का कड़ा काटा था। इन महिलाओं को मौके पर ही पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ऊना दिवाकर शर्मा ने बताया कि पकड़ी गई दोनों महिलाओं को थाने ले जाया गया है। दोनों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed